फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali in Canada: कनाडा में चंडीगढ़ से बने दीयों से जगमग होगी दिवाली, मिठाई-दीये और बर्तन के कंटेनर रवाना

Tue, 01 Aug 2023 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह ने बताया कि कनाडा में लगभग 12 लाख भारतीय हैं। वह दिवाली पर विशेष रूप से भव्य आयोजन करते हैं। उसे अपने देश वाले अंदाज में मनाते हैं। पहले कुछेक सामग्री मंगाई जाती थी लेकिन अब मांग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से कनाडा भेजा जा रहा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार की दिवाली पर कनाडा की गलियां चंडीगढ़ के दीयों से जगमग होंगी। इतना ही नहीं कनेडियन त्योहार पर चंडीगढ़ के लड्डू और मिठाइयों को खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करेंगे। क्योंकि कनाडा की इस बार की दिवाली को खास बनाने के लिए सिटी ब्यूटीफुल से मिट्टी के दीये, स्टील और पीतल के बर्तन, मिठाइयां कनाडा मंगाई गई हैं। मांग के अनुसार सभी चीजें दो दिन पहले चंडीगढ़ से कनाडा के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह सारा सामान दिवाली से कुछ दिन पहले कनाडा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जुलाई में मौसम के रिकॉर्ड: चंडीगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई बारिश, 12 साल में सबसे कम भी रहा तापमान

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह ने बताया कि कनाडा में लगभग 12 लाख भारतीय हैं। वह दिवाली पर विशेष रूप से भव्य आयोजन करते हैं। उसे अपने देश वाले अंदाज में मनाते हैं। पहले कुछेक सामग्री मंगाई जाती थी लेकिन अब मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बार की दिवाली के लिए सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये मंगाए गए हैं। इसके अलावा स्टील के बर्तनों में आटा बॉक्स, डोसा तवा, कड़ाही, पल्टा, डिनर प्लेट, स्टिल के ग्लास, परात, सर्विस स्पून, साग कटर, हॉट पॉट की भी काफी मांग थी।
विज्ञापन

धनतेरस पर होती है खरीदारी

कई तरह की बेकरी आइटम भी भेजी गई हैं
कनाडा में रहने वाले भारतीय दिवाली से पहले धनतेरस पर बर्तन और मिठाइयों की खरीद करते हैं इसलिए स्टील के साथ अन्य धातुओं के बर्तनों की मांग बढ़ रही है। चंडीगढ़ के स्वीट कंपनी के संचालक रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार लड्डू के साथ ही मिल्क केक, लाल पेड़ा और अन्य सूखी मिठाइयां भेजी गई हैं। वहीं, अन्य मिठाई कंपनी के मैनेजर सुभाष चन्द संगल ने बताया कि उन्होंने मिठाइयों के साथ बेकरी वाले बिस्कुट, नमकीन, मठरी, नमकीन भुजिया और भूने हुए चने भी काफी मात्रा में कनाडा भेजे हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana DGP: शत्रुजीत कपूर होंगे हरियाणा के नए डीजीपी, एसीबी का अतिरिक्त कार्यभार देने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन


गोलगप्पे से लेकर लच्छेदार परांठा तक की मांग
कनाडा में रहने वाले भारतीयों को अपने देश के व्यंजनों का स्वाद इस कदर दीवाना कर रहा है कि वह गोलगप्पे से लेकर लच्छेदार परांठा तक की मांग कर रहे हैं। चरनजीव सिंह ने बताया कि इस तरह के आइटम रेफ्रीजरेटर कंटेनर से भेजे जाते हैं जिससे उसकी गुणवत्ता बरकरार रहे।

ढाई महीने का लगता है समय
चंडीगढ़ से कनाडा सामान जाने में लगभग ढाई महीने का समय लगता है। चंडीगढ़ से माल लोड होकर लुधियाना या दिल्ली से कस्टम क्लीयरेंस के बाद गुजरात रवाना होता है। वहां मुद्रा या पिपावा बंदरगाह से समुद्री जहाज में कंटेनर लोड किए जाते हैं। जहां से जहाज संघाई होते हुए कनाडा पहुंचता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें