आप अपनी गाड़ी के लिए वीआई नंबर चाहते हैं, तो आपके लिए खास मौका आ गया है। चंडीगढ़ में सीएच-01 बीएम सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन वीरवार से शुरू हो गई। 17 मई तक कोई भी ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
18 मई से फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन शुरू हो जाएगी। 20 मई तक ई-ऑक्शन चलेगी। अब ई-ऑक्शन में वीआइपी नंबर-0001 की भी अलॉट किया जाएगा। इसके लिए रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये तय रखा गया है। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी केके जिंदल ने 0001 नंबर अपनी पत्नी के लिए ब्लॉक करवाया था। अब यह नंबर भी ई ऑक्शन में शामिल कर लिया गया है। पहले इस नंबर को ऑक्शन से हटा लिया गया था।