फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की गोशालाओं को मिल सकती है फ्री बिजली, जल्द फैसला संभव

Fri, 12 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गोशालाओं को मिल सकती है मुफ्त बिजली
विज्ञापन
 कई दिनों से गोशालाओं को फ्री बिजली देने की मांग को लेकर अब फैसला संभव हो सकता है। कैप्टन सरकार कर पंजाब में गोशालाओं को दिए जाने वाले मुफ्त बिजली की व्यवस्था बिजली निगम द्वारा बंद किए जाने के बाद पंजाब गोसेवा आयोग ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2 दिन के भीतर सूबे के सभी 472 गौशालाओं को मुफ्त बिजली की सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया है । 
विज्ञापन


पंजाब गौसेवा आयोग के अध्यक्ष कीमती भगत ने आज शाम भाषा को बताया कि आयोग का एक दल सत्तारुढ दल के 3 विधायकों के साथ राज्य के उर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह से मिला और उनसे गोधन की सेवा के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने की व्यवस्था दोबारा बहाल करने की मांग की । कीमती ने बताया कि इस पर राणा ने आयोग के दल को आश्वासन दिया कि वह पूरे मामले को देखने के बाद पंजाब राज्य पावर निगम लिमिटेड के चेयरमैन से बात करके 2 दिन के भीतर गौशालाओं को मुफ्त बिजली दिए जाने की व्यवस्था बहाल करवाएंगे । 

उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 मई को बिजली निगम ने पूरे प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पिछली अकाली-बीजेपी सरकार द्वारा गोशालाओं को मुफ्त बिजली दिए जाने की व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगा दी थी । उन्होंने बताया कि इसके बाद राणा ने इसे दो दिन में दोबारा बाहल कराने का आश्वासन दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें