फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री ने किसानों पर की टिप्पणी तो आवास पर युवाओं ने गोबर से भरी ट्राली पलटी

Fri, 01 Jan 2021 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के आवास पर फेंका गया गोबर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर में भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर का गेट खोलकर कुछ युवकों ने अंदर गोबर से भरी ट्राली पलट दी और नारेबाजी की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और तीक्ष्ण सूद के समर्थन में नारे लगाने लगे। वहीं पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और कट्टरपंथी सिख संगठन दल खालसा के एक नेता समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लगभग 12 युवक काले झंडे लेकर लेकर भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद की कोठी के सामने पहुंचे और गेट खोलकर अंदर गोबर से लदी ट्राली को पलट दिया। युवाओं ने भाजपा नेता के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि किसानों के संघर्ष पर की गई टिप्पणी के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है। 

युवकों ने बताया कि तीक्ष्ण सूद ने कहा था कि ‘किसान दिल्ली की सीमा पर पिकनिक मना रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वह तीक्ष्ण सूद को एहसास दिलाना चाहते हैं कि किसान किस तरह दिन-रात कड़ाके की ठंड में दिल्ली बॉर्डर पर अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। वहीं सूद के घर पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सूद के समर्थन में नारे लगाए। जबकि प्रदर्शनकारी युवक तीक्ष्ण सूद के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। माहौल तनावपूर्ण होने से पहले पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारी युवकों को भगाया। वहीं इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दल खालसा नेता समेत 10 के खिलाफ मामला किया दर्ज 
देर शाम बहादुरपुर के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र पाल भट्टी के बयान पर सिटी पुलिस ने दल खालसा के नेता रणवीर सिंह खालसा उर्फ टोहरा समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अलगाववादी नारे लगाए। 

वहीं दल खालसा के पूर्व अध्यक्ष हरचरनजीत सिंह धामी ने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर झूठ का पुलिंदा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि न तो अलगाववादी नारे लगाए गए और न ही उनके पास कोई हथियार था। वह पुलिस की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सभी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन युवाओं ने गलत हरकत की है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें