फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली, धनतेरस में खरीदकर लाया था फ्रिज, मरने से पहले पिता से की बात

Tue, 06 Nov 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धनतेरस का त्यौहार एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। धनतेरस के दिन एक कांस्टेबल फ्रिज खरीदकर लाया और उसके बाद अपने पिता से बात की। लेकिन अगले ही पल उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना हरियाणा के रोहतक की है। यहां के पीटीसी सुनारिया स्थित पुलिस क्वार्टर में डीएसपी के ड्राइवर कॉन्स्टेबल सुनील ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। त्योहार पर घर में नया फ्रिज खरीद कर लाए बेटे ने पहले मोबाइल पर हेड कॉन्स्टेबल पिता से बात की। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे के पीछे प्रशासनिक कारण होने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


भिवानी लोहारू की ढोला ढाणी निवासी सिपाही सुनील पीटीसी सुनारिया के पुलिस क्वार्टर में रहता था। वह डीएसपी रोहतास सिंह की गाड़ी का चालक था। सोमवार देर शाम लोगों ने उसके क्वार्टर से गोली चलने का शोर सुना। उसकी पत्नी व आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो सुनील खून से लथपथ बेड पर पड़ा नजर आया। पास में ही रिवॉल्वर पड़ा था। सुनील को लोगों ने तुरंत पीजीआई पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासनिक कारण आत्महत्या की वजह हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस या परिवार इस बारे में कुछ नहीं कह रहा है। मामला पारिवारिक कलह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना की सूचना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी गई। एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। वहीं, डीएसपी रोहतास ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की वजह जाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।

पिता बोले-पैसा बर्बाद करने की बात कही थी
वहीं, पिता सज्जन यादव ने बताया कि सुनील धनतेरस पर नया फ्रि ज खरीदकर लाया था, इस बारे में शाम करीब सात बजे उसने मुझे फोन कर बताया भी। इस पर मैंने थोड़ा डांट दिया और नाराज होते हुए पैसे बर्बाद करने की बात कही। इसके कुछ देर बाद ही मुझे सुनील को गोली लगने की सूचना मिली। सुनील के दो बच्चे हैं। बेटी 8 साल व बेटा डेढ़ साल का है।

तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके पिता सज्जन यादव सेना से बतौर नायक सेवानिवृत्त होने के बाद से पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं।शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही सुनील यादव की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही ने आत्महत्या क्यों व किन कारणों से की, यह कहना मुशकिल है। वहीं, डीएसपी व पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें