सनौली। बंदर को शराबी की ओर से शराब पिलाने पर बंदर ने अड्डे पर जमकर उत्पात मचाया। गांव बापौली सब तहसील कार्यालय के पास स्थित जल घर के पास दो-तीन शराबी शराब पी रहे थे।
तभी कई बंदर वहां पहुंचे तो एक बंदर को शराबी ने गिलास में शराब डालकर बंदर के तरफ किया तो बंदर ने शराब का गिलास उठाकर शराब पी गया।
कुछ ही देर में बंदर ने आसपास के सड़क पर चलते राहगीरों के पैर पकड़ने और उनके पैरों पर चढ़ने लगा और फिर बंदर सड़क पर लेट गया कुछ देर सड़क पर जाम भी लग गया। इस पर दुकानदारों ने एकजुट होकर लाठी से बंदर को बड़ी मुश्किल से सड़क से दूर भगाया और फिर बंदर जल घर के पास जाकर सो गया।
तब जाकर सड़क पर लगे वाहनों की कतार से जाम से निजात मिला। इस पर ग्रामीणों ने बंदर को शराब पिलाने वालों को भी जमकर खरी खोटी सुनाई तभी शराबी वहां से भग खड़े हुए।