फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कीमतों में उछाल से किसानों की लौटी मुस्कान

Wed, 24 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी में धान की कीमतों में हल्का उछाल आया है, जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी है। मंगलवार को 1509 धान अधिकतम 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। यही किस्म दो दिन पूर्व तक 2400 से 2500 रुपये तक बिकी थी।
विज्ञापन


किसानों में इस बार पहले कम बरसात होने एवं इसके बाद धान के पकने के निकट आने पर हुई बेमौसमी बरसात के कारण मायूसी छाई हुई थी। इसके बाद रही-सही कसर कीमतों ने निकाल दी थी। शुरुआत में 3000 रुपये प्रति क्विंटल से 1509 किस्म की कीमतें भी गिर कर 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची थी। जिस कारण किसानों में रोष फैलता था।

प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान देने की मांग की थी। कैथल अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा सोमवार को बोली करवाई गई, जिसमें कुछ तेजी आई थी। सोमवार को इसी धान की कीमतें बढ़कर 2800 रुपये तक जा पहुंची थी। मंगलवार को भी बोली का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को बोली का नतीजा यह निकला कि कीमतें 3120 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची हैं। किसान राजेश कुमार, विकास, दीवान सिंह ने कहा कि ये कीमतें भी पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं। कीमतों में ओर तेजी आए तभी किसानों का नुक्सान पूरा हो सकता है।  
विज्ञापन


उचित दाम मिले, यही प्रयास : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव राहुल यादव ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि किसानों की फसल का उन्हें उचित दाम मिले। इसी कारण एक अक्तूबर से पहले बोली शुरू करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1509 की कीमतें 3120 रुपये तक रहीं। करीब 2000 क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें