फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का दलदल: पति ने नहीं दिए पैसे, नशेड़ी मां ने तीन साल के मासूम को रखा भूखा, बच्चे के शरीर में पड़े कीड़े

Fri, 10 Feb 2023 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

समाजसेवी अनमोल कवात्रा ने बताया कि जब वह बच्चे को रेस्क्यू करने पहुंचे तो वह दर्द और भूख से चिल्ला रहा था। उसके शरीर पर कीड़े चल रहे थे। मासूम की हालत को देखते हुए उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
लुधियाना में नशेड़ी मां ने बच्चे को नहीं दिया खाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना शहर के जवाहर नगर कैंप में नशे की दलदल में धंसी एक महिला ने अपने पति से नशे के लिए 20 हजार रुपये मांगे। नहीं मिलने का गुस्सा उसने अपने तीन साल के बच्चे पर उतार दिया। नशेड़ी महिला ने बच्चे को दूध पिलाना बंद कर दिया और उसे कई दिन तक खाने को भी नहीं दिया। इस दौरान मासूम बच्चा भूख से बिलखता रहा। देखभाल नहीं होने की वजह से उसके शरीर में कीड़े पड़ गए। शुक्रवार सुबह समाजसेवी अनमोल कवात्रा ने बच्चे को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पहुंचे महिला के देवर ने खुलासा किया कि उसका पूरा परिवार नशे का आदी है। नशे की दलदल में धंसे परिवार की हालत यह है कि उसका भतीजा कार्तिक (3) भूख से तड़पता रहता है, मगर परिवार को उसके रोने की आवाज भी सुनाई नहीं देती है। वह जवाहर नगर कैंप, घोड़ा कॉलोनी और ताजपुर रोड की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से चिट्टा खरीदते हैं और पूरा दिन नशा करके बेसुध पड़े रहते हैं। उसने आरोप लगाया कि भाभी ने बीते दिनों चिट्टा खरीदने के लिए भाई से 20 हजार रुपये मांगे थे और नहीं मिलने पर बच्चे को भूखा रखने लगी थी, जिस वजह से बच्चे की हालत दिनों दिन बिगड़ती गई।

दर्द और भूख से चिल्ला रहा था मासूम : अनमोल
समाजसेवी अनमोल कवात्रा ने बताया कि जब वह बच्चे को रेस्क्यू करने पहुंचे तो वह दर्द और भूख से चिल्ला रहा था। उसके शरीर पर कीड़े चल रहे थे। मासूम की हालत को देखते हुए उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अनमोल ने बताया कि बच्चे के परिवार को कई बार नशा छुड़ाओ केंद्र में भेज चुके हैं, मगर वह ठीक नहीं हो रहे हैं। इसलिए बच्चे को स्वस्थ होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी) के जरिये बाल आश्रम में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें