लाल बत्ती तोड़ते निकला बुलेट सवार
चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे वह परिवार के साथ श्री नाडा साहिब जा रहे थे। जब वह हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बुलेट सवार एक युवक बिना हेलमेट बिना लाल बत्ती पर रुके एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक पहुंच गया। वह किसी भी लाल बत्ती पर नहीं रुका।
कैमरों के आगे नहीं चलती सिफारिश
कैमरे लगने के बाद कोई सिफारिश काम नहीं आ रही है। पुलिस अधिकारियों की गाड़ी का भी कैमरों से चालान किया गया है जबकि कई सरकारी गाड़ियों के भी चालान काटे जा चुके हैं। कैमरा एकदम चालान कर देता है और कुछ मिनटों में लोगों के पास संदेश पहुंच जाता है। कैमरे लगने से पुलिस का काम आसान हुआ है।
कैमरे लगने के बाद रात के समय हुए पांच यह बडे़ हादसे
16 अगस्त को सेक्टर 52/53 डिवाइडिंग रोड पर देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सरकारी स्कूल की दीवार में जा घुसी थी। गाड़ी दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी और सभी एयरबैग खुल गए थे। हादसे में कार सवारों को चोटें आई थीं। 3 सितंबर को सेक्टर-19/27/28/7 चौक पर तड़के बीएमडब्लयू कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे।
कार सवारों को चोटें आई थीं। इससे पहले शराब पीकर टाटा सफारी चला रहे हिमाचल के युवक ने सेक्टर-16 स्थित स्मॉल चौक को तोड़ते हुए गाड़ी ऊपर चढ़ा दी थी। इस हादसे से कुछ दिन पहले सेक्टर 41/42 चौक पर जीप चौक को तोड़ते हुए चौक के बिल्कुल सेंटर में पहुंच गई थी। हादसे में युवक और युवती के पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पिछले महीने देर रात एक आई-20 कार हादसे के दौरान मटका चौक पर चढ़ गई थी।