फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: डॉ. सतबीर कौर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन नियुक्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Fri, 17 Feb 2023 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इससे पहले पीएसईबी के चेयरमैन डॉ. योगराज ने अपना कार्यकाल पूरा होने से छह माह पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने उन्हें नए चेयरमैन की नियुक्ति तक पद की जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. सतबीर कौर बेदी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव जसप्रीत कौर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वह 66 साल की उम्र तक या तीन वर्ष के कार्यकाल तक (जो इनमें से पहले आएगा) इस पद पर रहेंगी। उनकी नियुक्ति संबंधी अन्य नियम व शर्तें सरकार बाद में जारी करेंगी। 

विज्ञापन


इससे पहले पीएसईबी के चेयरमैन डॉ. योगराज ने अपना कार्यकाल पूरा होने से छह माह पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने उन्हें नए चेयरमैन की नियुक्ति तक पद की जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया था। साथ ही नए चेयरमैन की नियुक्त के लिए मुख्य सचिव की अगुवाई में कमेटी बनाई थी। 

मुख्य सचिव कमेटी के चेयरमैन बनाए थे। जबकि प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन को सदस्य नियुक्त किया गया। इसके बाद इस पद के लिए करीब 50 लोंगों ने आवेदन किए थे। कमेटी ने 10 लोगों को शार्टलिस्ट किया था। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया चली। याद रहे कि पीएसईबी के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब किसी महिला को नियमित चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई बार कुछ समय के लिए महिला को लगाया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें