फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: रॉक गार्डन में बनेगा डबल स्टोरी रेस्टोरेंट

Sat, 02 May 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में चंडीगढ़ की खास पहचान बनाने वाला रॉक गार्डन अगले छह महीने में नई लुक में दिखेगा। फेज-3 की रौनक बढ़ाने के लिए डबल स्टोरी रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। साथ ही वॉटर फॉल, बच्चों के लिए कई स्टैच्यू लगाए जाएंगे और लैंड स्कैपिंग की जाएगी।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार हो चुका है और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एडवाइजर विजय कुमार देव और गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने रॉक गार्डन का दौरा किया।

उन्होंने अधूरे पड़े कामों का करीब एक घंटे तक जायजा लिया और अगले छह महीने में इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान चीफ इंजीनियर एसके चड्डा ने एडवाइजर को बताया कि रॉक गार्डन के विकास कार्यों के लिए करीब 10 करोड़ का फंड जमा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने टूरिस्ट स्पॉट रॉक गार्डन में शादियां और प्राइवेट फंक्शन करने पर रोक लगाने के लिए भी सुझाव दिए हैं। अब सात मई को रॉक गार्डन के विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए होने वाली बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अफसरों को फटकार
एडवाइजर ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को रॉक गार्डन से संबंधित सही जानकारी और फाइल नहीं दिखाने पर फटकार लगाई। फेज-3 में कुछ जगह पर नेकचंद की अनुमति के बिना टाइलें लगाने पर रिकार्ड भी तलब किया। गार्डन में करीब तीन साल से म्यूजियम के लिए तैयार हो चुके स्ट्रक्चर के मसले पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें