फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः नहीं लगाए जाएंगे बसों में काले शीशे और पर्दे

Sat, 02 May 2015 12:10 PM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा कांड के बाद पीआरटीसी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बसों में काले शीशे और पर्दे लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सभी जनरल मैनेजरों और इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से पत्र जारी करके रोजाना बसों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक आदेशों का पालन ठीक से न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। मोगा कांड के मद्देनजर 1000 से अधिक बसों का बेड़ा रखने वाली पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया।

पीआरटीसी ने बसों में काले शीशे और पर्दे लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। छुट्टी के बावजूद एमडी एमएस नारंग ने दफ्तर पहुंच कर शुक्रवार को यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन


आदेशों के मुताबिक हर बस का शीशा पारदर्शी होना चाहिए। एमडी ने हेडऑफिस की वर्कशॉप का दौरा किया और ठेकेदार को आदेश दिए कि वह किसी भी बस का शीशा काला न लगाए और पर्दा भी न लगाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें