जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा के पास स्थित होटल अशोका रिजेंटा में शनिवार को डोसा मेला शुरू हुआ। होटल के एमडी अभिमन्यु ग्रोवर ने बताया कि पंद्रह दिन चलने वाले इस मेले में 101 तरह के वैज एवं नान वैज डोसे पेश किए जाएंगे।
ग्राहकों को वाजिब दाम में अलग-अलग तरह के डोसों का स्वाद चखने को मिलेगा। इस दौरान मैनेजर अंकुर बख्शी एवं मुख्य सैफ विजय राणा भी मौजूद थे। उन्होंने कई तरह के डोसों की प्रदर्शनी लगाई।