फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडन्यूज: चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए एक घरेलू फ्लाइट और

Wed, 30 Mar 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
plane - फोटो : plane
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर विस्तारा विमानन कंपनी की ओर से 30 अप्रैल से चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू की जा रही है। इस फ्लाइट के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी केसीईओ सुनील दत्त ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को इस फ्लाइट केचलने से काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में छुट्टी होने के बाद फ्लाइट्स में भीड़ अधिक हो जाती है। यात्रियों को सबसे अधिक दिल्ली एयरपोर्ट जाना होता है। क्योंकि दिल्ली एयरपोर्ट से अन्य राज्यों के लिए एवं इंटरनेशनल फ्लाइट आसानी से मिल जाती है। इसलिए डोमेस्टिक यात्रियों की संख्या यहां पर अधिक हो जाती है।

एयरपोर्ट पर रनवे के निर्माण के बाद चलेगी यह फ्लाइट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट केरनवे केगड्ढे भरने का काम 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 8 मई तक हर हालात में रनवे का काम पूरा किया जाएगा जिससे कि अन्य राज्यों के लिए भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई जा सके। इस दौरान काम पूरा होने से पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लोगाें को फ्लाइट का सौगात मिल गई है।  इंटरनेशनल एयरपोर्ट केसीईओ ने बताया कि यह फ्लाइट  दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 2.40 बजे चलेगी। वहीं  दोपहर बाद 3.30 बजे यह फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उडे़गी।
विज्ञापन


अभी छह विमान कंपनियां उड़ा रहीं विमान
गौर है कि अभी तक चंडीगढ़ से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज , एयर एशिया, एयर इंडिय, इंडिगो, गो एयर की फ्लाइट जाती हैं। अब एयर विस्तारा की फ्लाइट भी यहां से शुरू हो जाएगी। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 7 विमानन कंपनियों की फ्लाइट का संचालन हो जाएगा।

हर राज्य के लिए प्लाइट
सुनील दत्त ने बताया कि जैसे ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम पूरा होगा यहां से फ्लाइटों का संचालन हर राज्य के लिए किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए चंडीगढ़ से आठ विमान  विमानन कंपनियों की ओर से चलाए जाते हैं। इसमें दो स्पाइस जेट, तीन जेट एयरवेज और एक एयर इंडिया ,  दो इंडिगो की फ्लाइट चलाई जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें