फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर डॉक्टरों ने निकाली पदयात्रा, लोगों को किया जागरूक

Sun, 10 Sep 2023 09:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनोरोग विभाग के प्रोफेसर राहुल चक्रवर्ती ने बताया कि युवाओं में तनाव का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। वह अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण अपनों से दूर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में परिवार को साथ देना होगा। युवाओं के साथ घर के सदस्यों को संपर्क बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
रेड रन में भाग लेते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर पीजीआई मनोरोग चिकित्सा विभाग व रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने जागरूकता पदयात्रा निकाली। इसे पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने कैरो ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना की। पदयात्रा सुखना लेक तक गई। वहां पीजीआई नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आत्महत्या से बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पदयात्रा में पीजीआई की फैकल्टी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ ही काफी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर व छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आत्महत्या से बचाव संबंधी जानकारी दी। पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने बताया कि बदलती लाइफस्टाइल के कारण भी लोग तनाव का शिकार होकर अवसाद में जा रहे हैं। इससे आत्महत्या जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बचाव के लिए व्यायाम, योग, मेडिटेशन के साथ ही संतुलित जीवन शैली को अपनाना जरूरी है। 

विज्ञापन


वहीं मनोरोग विभाग के प्रोफेसर राहुल चक्रवर्ती ने बताया कि युवाओं में तनाव का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। वह अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण अपनों से दूर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में परिवार को साथ देना होगा। युवाओं के साथ घर के सदस्यों को संपर्क बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उनके साथ खाली समय बिताने का प्रयास होना चाहिए। जिससे वह अपने तनाव व मन की बातों को साझा कर सके।

रेड रन के जरिए एड्स से लड़ने का दिया संदेश

उधर, एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने व इससे लड़ने के लिए राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने रविवार को रेड रन का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़ के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एडवाइजर धर्मपाल ने दौड़ को बतौर मुख्य अतिथि सुखना लेक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह इस गंभीर बीमारी से बचाव में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें, खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें।

विज्ञापन


वही बतौर विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य सचिव अजय चागती ने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव का सबसे आसान तरीका जागरूक और सचेत रहना है। कार्यक्रम में राज्य एड्स नियंत्रण समिति के कार्यक्रम निदेशक डॉ. वीके नागपाल, निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सुमन सिंह और उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परमजीत सिंह के साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ वीके नागपाल ने बताया कि रेड रन के विजय प्रतिभागी 8 अक्तूबर को गोवा में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें