फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुत्ते को खाना खिलाने पर पड़ोसियों से अनबन, तेजधार हथियार से हमला, ऑटो चढ़ाकर कुत्ते को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चढ़ाकर कुत्ते को भी मारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित अमरजीत कॉलोनी में परिवार ने अपने ही पड़ोसी के परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परिवार की महिला सहित उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से महिला व उसके बेटे को सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं विवाद के दौरान पड़ोसी ने कुत्ते के ऊपर से ऑटो चढ़ाकर उसे मार डाला। उक्त सारी घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी हमलावर घर को ताला लगाकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना टिब्बा की पुलिस को दी।
विज्ञापन

महिला निशा ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। वह अपने घर के बाहर अक्सर आवारा कुत्तों को खाना खिलाया करती है। इसे लेकर कई बार उनके पड़ोसियों से उनका झगड़ा हो चुका है। वह अपने काम पर मौजूद थी, तभी उसे इलाके के दुकानदार ने फोन कर बताया कि उक्त पड़ोसी उसके बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंची, तो उसने देखा कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को अपने घर में ले जाकर मारपीट कर रहे थे। वहीं उसका बेटा घर के बाहर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा था। जैसे ही निशा अपने बेटे को उठाकर ले जाने लगी तो पड़ोसी युवक ने उसपर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इलाके के लोगों ने उन्हें निजी वाहनों से सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से घायल महिला निशा व उसके बेटे ध्रुव को सीएमसी अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें