फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आनंदपुर साहिब से होगी पंजाब के पहले स्कूल ऑफ हैप्पीनेस की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुल 132 स्कूलों को किया जाएगा अपग्रेड, बजट में किया था प्रावधान
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश में 132 प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड करके स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में अपग्रेड किया जाएगा। आनंदपुर साहिब के गांव लाखेर के प्राइमरी स्कूल से बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर को इसकी शुरुआत की जाएगी। 3 से 11 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए सीखने का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए ही ये पहल शुरू की गई है। बजट में भी सरकार की तरफ से इसका प्रावधान किया गया था। प्रोजेक्ट के तहत अच्छे क्लास रूम, समर्पित खेल क्षेत्र, निसोर्स रूम, एक्टिविटी कॉर्नर इन स्कूलों में तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग की तरफ से 10 शहरी स्कूलों व 122 ग्रामीण स्कूलों में इस परियोजना को लागू किया जाएगा। सरकार ने परियोजना के तहत 37 स्कूलों की पहचान कर ली है, जिन्हें पहले चरण के तहत अपग्रेड किया जाएगा। प्रत्येक शहरी स्कूल के लिए 1 करोड़ रुपये और प्रत्येक ग्रामीण स्कूल कसे 1.38 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलों में सिलेबस को सरकार की मिशन समर्थ पहल के साथ जोड़ा जाएगा, जिसमें मासिक स्वास्थ्य जांच और विद्यार्थी ग्रुपों का गठन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें