फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का मामला गरमाया, कैप्टन और विज आमने सामने

Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Anil Vij - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का मामला गरमा गया है। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और खेलमंत्री अनिल विज आमने सामने हो गए हैं। सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 साल करने को लेकर गठित तीन सदस्यीय की दो बैठकों से नदारद रहने पर खेल मंत्री अनिल विज ने सफाई पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर बातों ही बातों में तंज भी कसे हैं। विज ने वीरवार को यहां कहा कि बीते बुधवार को हुई बैठक में वे व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


वह पीजीआई चंडीगढ़ में अपने स्वास्थ्य की जांच करा रहे थे। विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने मन की टीस निकाल ही डाली। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में गठित समिति के पास कोरम पूरा है, वह उनके बिना भी सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने या न बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। तंज कसते हुए विज बोले कि कैप्टन बहुत ही समक्ष और काबिल मंत्री हैं और इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए उनके पास पर्याप्त शक्तियां भी हैं।

इसलिए उन्हें नहीं लगता कि बैठक में निर्णय लेने के लिए उनकी मौजूदगी अनिवार्य है। विज ने ये भी कहा कि उनका कैप्टन के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। वह केवल अपनी व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु और अनिल विज के बीच इन दिनों राई खेल स्कूल की वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तनातनी चली हुई है। ऑडिट टीम पर एफआईआर को लेकर दोनों आमने-सामने हैं। माना जा रहा है कि इसलिए ही विज ने दोनों बैठकों से कन्नी काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें