आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए की डायरेक्टरी का विमोचन
सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में शनिवार को एमआईजी, एलआईजी आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए की डायरेक्टरी का विमोचन हुआ। एरिया पार्षद गुरबख्श रावत ने डायरेक्टरी रिलीज की। एमआईजी, एलआईजी आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि डायरेक्टरी में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और इसके सदस्यों के नाम, पता और मोबाइल नंबर दिए गए हैं। साथ ही इसमें प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के भी फोन नंबर हैं।
इस डायरेक्टरी में आरडब्ल्यू की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रमों को भी दर्शाया गया है। इस मौके पर उप प्रधान सुरेश कुमार, सचिव पीसी गुप्ता, सलाहकार एसके बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।