फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: छुट्टी पर गए दिनकर गुप्ता का तबादला, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन बनाया गया

Tue, 05 Oct 2021 02:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद छुट्टी पर गए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने उन्हें पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस समय डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार इकबाल प्रीत सिंह सहोता के पास है।
विज्ञापन
दिनकर गुप्ता। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार के गृह मामले व न्याय विभाग ने अवकाश पर गए डीजीपी दिनकर गुप्ता का तबादला करते हुए उन्हें पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है, जबकि इस विंग में अब तक चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल रहे एमके तिवारी को पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक लगाया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह भी साफ कर दिया गया है कि इकबाल प्रीत सिंह सहोता जोकि स्पेशल डीजीपी आर्म्ड बटालियन जालंधर का पद संभालते हुए इन दिनों पंजाब पुलिस के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, को डीजीपी पद पर नियमित नियुक्ति होने तक काम करते रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


अजोय शर्मा पंजाब स्कूल शिक्षा के सचिव नियुक्त 
आईएएस अधिकारी अजोय शर्मा को कृष्ण कुमार के स्थान पर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया। इस फैसले के तहत, कृष्ण कुमार को स्कूल शिक्षा सचिव पद से बदलकर सचिव उच्च शिक्षा एवं भाषाएं नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव एनआरआई मामले और प्रबंध निदेशक पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

अजोय शर्मा जोकि अभी तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के पद पर तैनात थे, को बदलकर सचिव स्कूल शिक्षा लगाया गया है। साथ ही उन्हें सचिव खेल एवं युवक सेवाओं का चार्ज भी दिया गया है। बदले गए अन्य अधिकारियों में अनुराग अग्रवाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर टैक्सेशन, ए. वेणु प्रसाद को चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड लगाते हुए चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज, केएपी सिन्हा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस के पद पर बनाए रखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी पावर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी न्यू एंड रिन्यूएवल एनर्जी सोर्सेस का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इनके अलावा तनु कश्यप को डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें