फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से निलंबन के बाद दिग्विजय चौटाला ने चली सियासी चाल, इनसो को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 13 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनसो को भंग किए जाने और पार्टी से निलंबन के बाद सियासी पैंतरा चला है। उन्होंने दिल्ली में 18 जनपथ पर इनसो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोहाना रैली में कोई अनुशासनहीनता नहीं हुई। रैली में किसी के मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाए गए, जिंदाबाद के ही नारे लगे। यह गलत नहीं है।

विज्ञापन


 दिग्विजय के तेवर कड़े जरूर रहे, मगर उन्होंने बगावती सुर कतई नहीं अपनाए। उन्होंने कहा कि हम सब एक है। इसके बाद इनसो भंग करने को लेकर एक बार फिर अपनी बात दोहराई। दिग्विजय ने कहा कि इनसो के संस्थापक अजय चौटाला हैं। क्या अमित शाह को ताकत है कि वे एबीवीपी को भंग कर दें? जब अमित शाह नहीं कर सकते तो उसी तरह इनसो को ओपी या अभय चौटाला भंग नहीं कर सकते। 

इसे इनसो संस्थापक अजय चौटाला या इनसो कार्यसमिति ही भंग कर सकती है। ओपी व अभय इनसो में कहीं पदाधिकारी या संस्थापक सदस्य नहीं हैं। अगर इनसो ने गोहाना रैली में कुछ गलत किया तो उसकी जांच होनी चाहिए थी। जांच का अधिकार भी अजय चौटाला को है। बिना पक्ष रखे निलंबन का निर्णय उचित नहीं। दुष्यंत चौटाला को पद मुक्त करने पर दिग्विजय कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि इस विषय में दुष्यंत चौटाला ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें