देशभर में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। हरियाणा में लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा हो रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को डीजल 81.79 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 88.81 रुपये पर है। प्रदेश के कुछ शहरों में शनिवार के मुकाबले रविवार को दामों में इजाफा हुआ है।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में रविवार ( 21 फरवरी ) को डीजल 80.67 रुपये और पेट्रोल 87.16 रुपये प्रति लीटर पर है। चंडीगढ़ में दो दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। यह आंकड़े इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक हैं।
चंडीगढ़
- डीजल- 80.67 रुपये प्रति लीटर
- पेट्रोल- 87. 16 रुपये प्रति लीटर
फरीदाबाद
- डीजल- 81.79 रुपये प्रति लीटर
- पेट्रोल- 88.81 रुपये प्रति लीटर
अंबाला
- डीजल- 81.08 रुपये प्रति लीटर
- पेट्रोल- 88.04 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम
- डीजल- 81.55 रुपये प्रति लीटर
- पेट्रोल- 88.54 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
अगर आप भी अपने मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल का दाम जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप
यहां क्ल्कि कर भी जा सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर नीचे प्रमुख शहरों के कोड लिखे होंगे।
आपको अपने शहर का कोड लेना है और RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना है। भेजते ही आपके मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों के बारे में मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी।