फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीजीपी का निर्देश- टोल प्लाजा पर तैनात करें पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने ली बैठक, कहा समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा भी करें
विज्ञापन

चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षक से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को कहा कि वे शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि वे चालू हालत में हों।
सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिलों में संगीन अपराध जैसे- डकैती, लूटपाट, छीना झपटी, फिरौती संबंधी मामलों में पुलिस की ओर से की गई कार्यवाही की स्वयं मॉनिटरिंग करें। इसके अलावा वे ज्यादा से ज्यादा फील्ड में जाएं और अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ सीधे संपर्क में रहे। उन्होंने कहा कि नाके व पीसीआर पुलिसिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अतः उनकी तैनाती पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान कपूर ने एमपैथी अर्थात संवेदना को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने पुलिसकर्मियों व आमजन के प्रति संवेदना रखें और उन्हें आ रही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक पेट्रोल पंप संचालकों, व्यापार मंडलों, आभूषण विक्रेताओं और बैंक शाखा प्रबंधकों आदि के साथ नियमित तौर पर बैठक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कपूर ने कहा, गैंगस्टर की ओर से सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले पोस्ट से प्रदेश के युवाओं के मन मस्तिष्क पर उनकी गलत छवि बनती है और कई बार वे गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हरियाणा पुलिस ऐसे युवाओं पर कड़ी नजर रख रही है, जो अपराधियों की पोस्ट को लाइक, कमेंट करते हैं। ऐसे युवाओं व उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वे समय रहते सावधान हो जाएं और अपराध से दूर रहें। बैठक में कपूर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक वर्तमान में प्रदेश में लगी हुई मैनपावर का उपयोग अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी तरीके से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें