फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Blast: कंटेनर में लाया गया था विस्फोटक, मौके से नहीं मिला डेटोनेटर, DGP गौरव यादव ने किया खुलासा

Mon, 08 May 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के बाहर शनिवार देर रात एक धमाका हुआ था। इसमें तीन लोगों को चोट आई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसी जगह पर एक और धमाका हुआ।
विज्ञापन
धमाके के बाद मौके का जायजा लेते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के सामने हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। 30 घंटे के अंदर हुए दोनों धमाके लो इंटेंसिटी के थे। पुलिस को मौके से डेटोनेटर नहीं मिला है। विस्फोटक किसी कंटेनर में लाए गए है, जो सारागढ़ी पार्किंग में रखे थे। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


डीजीपी ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि हम पूरे मामले की साइंटिफिकली जांच कर रहे हैं। हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर हैं और धमाके को लेकर हर पहलू से जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में खुला देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि मौके से कोई भी ट्राइग्निग मैकेनिज्म या डेटोनेटर नहीं मिला है। जांच की जा रही है कि यह किसी की शरारत है, किसी संगठित तरीके से धमाका किया गया है या कोई अन्य मॉड्यूल है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। गौरव यादव ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस इसकी पूरी जानकारी अपने ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर डालेगी। 
विज्ञापन


यादव ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और मौके पर उपस्थित लोगो के बयान लेंगे। उन्होंने कहा कि एक इंजरी आज सुबह हुई जबकि एक इंजरी शनिवार को हुए धमाके में हुई है। मौके से पोटेशियम सल्फेट और सल्फर मिलने की बात पर डीजीपी ने कहा कि ये बाजार से आम मिल जाते हैं। जांच होगी कि पंजाब का माहौल खराब करने की शरारत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम है और लोगों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं।

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें