चंडीगढ़। मिस्टर ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शहर के देवांक ने ओवरऑल टाइटल हासिल किया है। सेक्टर-17 स्थित बॉन सांते जिम के ट्रेनी ने प्रतियोगिता में अपने मसल्स से सभी को प्रभावित किया और ओवरऑल बेस्ट टाइटल भी अपने नाम किया। देवांक कई बार मिस्टर चंडीगढ़ की ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उन्हें बॉडी बिल्डिंग कोच सुनील वालिया ने प्रशिक्षण दिया है। देवांक ने हाल ही में मिस्टर पंजाब बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी ओवरऑल बेस्ट का टाइटल जीता था। देवांक ने कहा कि मैंने इसके लिए काफी तैयारी की थी और उसी की बदौलत मैं टाइटल जीत पाया हूं। डाइट का इस गेम में बड़ा रोल रहता है और मैं पूरी तरह से प्रोटीन व फाइबर डाइट पर ही रहा। सुबह मेरी शुरुआत दो स्कूप प्रोटीन के साथ होती और फिर पूरे दिन में चिकन, ओट्स, अंडे, सलाद का सेवन करता हूं। इसके अलावा दिन में दो बार अभ्यास करता हूं। कोच सुनील वालिया का भी इस कामयाबी में बड़ा रोल है। उनकी वजह से पदक जीता।
आने वाले समय में कई प्रतियोगिताओं में मुझे खेलना है और मार्च में मिस्टर चंडीगढ़ में भी मैं हिस्सा लूंगा। पिछले साल इसमें मुझे ओवरऑल बेस्ट चुना गया था और मुझे अपने टाइटल को फिर से हासिल करना है। इसके लिए तैयारी जारी है।