फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बसने की चाह, छह महीने में 150 संपत्तियां बिकीं, सीएचबी ने कमाए 104.48 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में बसने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पिछले छह महीने में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने लीज होल्ड और फ्री होल्ड की 150 संपत्तियां बेची हैं और करीब 104.48 करोड़ रुपये कमाए हैं। मंगलवार को भी सीएचबी ने 119 संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर की बोली खोली। इसमें से 13 मकान और 19 दुकानें बिक गईं।
विज्ञापन

सीएचबी ने फ्री होल्ड पर 28 व लीज होल्ड पर 31 आवासीय संपत्ति और लीज होल्ड पर 132 व्यावसायिक संपत्ति को बेचने के लिए ई-टेंडरिंग की थी, जिसकी बोली मंगलवार को खोली गई। सीएचबी ने इनमें से कुल 32 संपत्तियां बेचकर 16.29 करोड़ की कमाई की। इसमें सबसे अधिक बोली सेक्टर-45 ए के एचआईजी फ्लैट के लिए 98 लाख 11 हजार रुपये की लगी। इस नीलामी में सीएचबी को कुल आरक्षित मूल्य 14.54 करोड़ के मुकाबले 16.29 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
बोर्ड की ये संपत्तियां सेक्टर-41, 45, 51, 63, 49, 38 व अन्य सेक्टरों में हैं। व्यावसायिक संपत्तियां सभी लीज होल्ड हैं और सेक्टर-51 ए, 49 बी, 38 वेस्ट, मनीमाजरा में मौजूद हैं। सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को 27 अक्तूबर तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता द्वारा तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। सीएचबी ने इस संपत्तियों को बेचने के लिए दाम काफी कम कर दिए थे। कुछ संपत्तियों के दाम को 50 फीसदी तक कम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संपत्तियों के लिए लगी सबसे ज्यादा बोली
आवासीय संपत्ति (फ्री होल्ड)
सेक्टर/वर्ग बोली
सेक्टर-51एमआईजी 95.15 लाख
सेक्टर-63 टू बेडरूम 70 लाख
सेक्टर-63 वन बेडरूम 44.10 लाख
सेक्टर-49 ईडब्ल्यूएस 24.40 लाख
आवासीय संपत्ति (लीज होल्ड)
सेक्टर-45ए एचआईजी 98.11 लाख
सेक्टर-45 एमआईजी 44 लाख
सेक्टर-41 एलआईजी 24 लाख
व्यावसायिक संपत्ति (लीज होल्ड)
बूथ, मनीमाजरा 31 से 48 लाख के बीच
बूथ सेक्टर-49बी 46.11 लाख
बूथ सेक्टर-51ए 44 से 51.50 लाख के बीच
इस साल कुल 150 संपत्तियों को बेचने में सफल रहा है सीएचबी
फ्री होल्ड आवासीय संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
104 75.92 करोड़ 81.26 करोड़
लीज होल्ड आवासीय संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
13 7.43 करोड़ 7.48 करोड़
लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
33 13.64 करोड़ 15.94 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें