फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के शिक्षक पुटा चुनाव में दिखाएंगे ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज के शिक्षक इस बार पुटा चुनाव में हिस्सा लेंगे। अभी वह सदस्यता लेने में व्यस्त हैं। 40 से अधिक वोट इन कॉलेजों के शिक्षकों के पास हैं। ऐसे में वे अपनी ताकत दिखाएंगे। साथ ही अपनी पदोन्नति नीति की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल पुटा का चुनाव बमुश्किल हो सका था। इस चुनाव की सदस्यता डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने नहीं ली। शिक्षकों का कहना था कि एक दशक से उनकी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। इसके लिए सीनेट, सिंडिकेट को पदोन्नति नीति बनानी थी जो अब तक नहीं बन पाई। आरोप था कि पुटा ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि शिक्षकों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए था। अब डेंटल कॉलेज के शिक्षकों को पता लग गया है कि पुटा के जरिए ही वह पदोन्नति के लिए दबाव बना सकेंगे।
सूत्रों का कहना है कि सदस्यता अभियान में जो शिक्षक भाग ले रहे हैं, वे वोट भी डालेंगे। उस प्रत्याशी का चयन करेंगे जो उनकी समस्याओं का हल करेगा। इसके अलावा पुटा का सदस्यता अभियान अन्य विभागों में भी चल रहा है। शिक्षक खुद भी लिखित में अवगत करवा रहे हैं कि सदस्यता शुल्क उनके वेतन से काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें