फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दीवाज ने जीता थ्री बीएल लीग-2022 का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली दीवाज ने कोच्चि स्टार्स की टीम को 17-14 से हराकर थ्री बीएल बास्केटबॉल लीग-2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला मोहाली के फेज-11 में खेला गया।
विज्ञापन

दिल्ली दीवाज की अगुआई भारतीय राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी रसप्रीत और कोची स्टार्स की स्टेफी निक्सन ने की। फाइनल में दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल दिया। एक समय में दोनों ही टीमें 7-7 अंक से बराबरी पर थी लेकिन बाद दिल्ली की टीम की महिला खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति बनाते हुए आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। इसका फायदा टीम को मिला। टीम ने आखिर में 17-14 से मुकाबला जीत लिया। थ्री बीएल लीग भारत की प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग है जिसे बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन से मान्यता मिली है। थ्री बीएल लीग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें