दिल्ली क्रिकेट क्लब की ओर से सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल की श्री श्री एकेडमी में उत्तरी भारत के लिए ऑल इंडिया अंडर-19 ट्रायल आयोजित किए गए।
इस मौके पर आईपीएल कोच अरुण कुमार कनौजिया की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसे विशेषज्ञों ने परखा।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। ट्रायल में ट्राइसिटी के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रविवार को ट्रायल के बाद 40 संभावित खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद एक और ट्रायल होगा, जिसमें 20 खिलाड़ियों का चयन कर, उन्हें घरेलू लीग में खेलने के लिए अनुबंध किया जाएगा।