फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 12 सरकारी व निजी कॉलेजों में सीटें रह सकती हैं खाली, फीस भरने में देरी बनी वजह

Fri, 28 Aug 2020 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 12 गवर्नमेंट और प्राइवेट एडेड कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में फीस जमा करवाने के लिए वीरवार शाम तक का समय दिया गया था। कौन से कॉलेज में किस कोर्स में कितनी सीटें खाली रहती हैं, इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर को सार्वजनिक की जाएगी। सभी कॉलेजों में खाली सीटें और वीरवार तक दूसरी काउंसिलिंग के तहत हुए एडमिशन संबंधी पूरी जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विद्यार्थी दाखिले संबंधी पूरा डाटा www.dhe.chd.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


यह है कटऑफ
शिक्षा विभाग के अधिकारी विक्रम ने बताया कि दूसरी काउंसिलिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को कोर्स की फीस जमा करवाने के लिए वीरवार तक का समय दिया गया था। वीरवार दोपहर तक ज्यादातर कोर्सेज में अभी विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है। उन्होंने बताया कि मेरिट लिस्ट में आए विद्यार्थी कॉलेजों के लिए अपनी इच्छा तो व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों की तरफ से फीस जमा करवाने में देरी हो रही है।

मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को कोर्स की फीस जमा करवाने के लिए 48 घंटों का समय दिया गया था। दूसरी काउंसिलिंग में बीसीए में यूटी पूल में पीजीजीसी-11 की कटऑफ सबसे अधिक 93.4 और जनरल कैटेगरी में 101.58 रही। बीबीए में यूटी पूल में एसडी कॉलेज-32 की कटऑफ सबसे अधिक 89.2 और जनरल कैटेगरी में 96.4 रही। वहीं, बीकॉम में यूटी पूल में एसडी कॉलेज-32 की कटऑफ सबसे अधिक 108.2 और जनरल कैटेगरी में 113 रही।
विज्ञापन


खाली सीटों के लिए विद्यार्थियों को दिया जाएगा मौका
शिक्षा विभाग के अनुसार खाली सीटों पर मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर विद्यार्थी को शहर के किसी कॉलेज में सीट आवंटित हो गई है और वह दूसरे कॉलेज में दाखिले को इच्छुक है तो उन्हें भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी की ओर से पहले कॉलेज में जमा की गई फीस भी 15-20 दिनों में रिफंड कर दी जाएगी।

इसके तहत विद्यार्थी कोर्सेज में खाली रही सीटों के लिए पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-42, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसी-46, एमसीएम-36, एसडी-32, डीएवी-10, जीसीसीबीए-50, जीजीएसएससीडब्ल्यू-26, एसजीजीएस-26 और देव समाज कॉलेज-45 में अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें