फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टरों पर गाज, 33 कनेक्शन कटे

Mon, 28 Oct 2013 01:15 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके तहत डिफाल्टरों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। दो दिनों के अंदर करीब 33 कनेक्शन काट दिए गए।

ये सेक्टर-8 के बिजली केंद्र से जुड़े थे, जिन्हें अस्थायी तौर पर काटा गया है। इनके पास करीब तीन लाख 54 हजार रुपये का बकाया है।

वहीं, 28 डिफाल्टरों से छह लाख से अधिक रुपये वसूले गए। बिल देने के बाद इनका कनेक्शन नहीं काटा गया। विशेष अभियान के तहत पुराने डिफाल्टरों के अलावा नए डिफाल्टरों पर भी बिजली निगम की नजर है।

इस केंद्र से जुड़े 300 लोगों ने बिल का भुगतान नहीं किया है, जिनके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी है। इससे सेक्टरों में हड़कंप मचा है।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टरों में बिल की वसूली के अलावा डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बिजली निगम को अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, कई बकाएदार लंबे समय से बार-बार हिदायतें देने के बाद भी बकाया चुकाने में आनाकानी कर रहे थे।

इसे देखते हुए इस बार डिफाल्टरों को हिदायत देने के साथ-साथ अस्थायी तौर पर कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद यदि उन्होंने बकाया भुगतान करने में आनाकानी की तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान प्रदेश के सभी सर्कल में निगम के आला अधिकारी के आदेश पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें