फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाना दिल दीवाना.... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिन जवानी के चार यार प्यार किए जा... किशोर कुमार का सुपरहिट गीत जैसे ही उनके बेटे अमित कुमार ने पेश किया तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। मौका था परेड ग्राउंड में आयोजित हुनर हाट का। रविवार की शाम गायक अमित कुमार के नाम रही। उन्होंने अपने पिता के गाए एक से बढ़कर एक गीत पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान लय, ताल और म्यूजिक का ऐसा संगम देखने को मिला कि लोग खुद को रोक नहीं पाए और जमकर नाचे।
विज्ञापन

अमित कुमार पूरी मस्ती के मूड में थे। बीचबीच में पिता महान गायक किशोर कुमार के बारे में किस्से भी सुनाते रहे और पिता के गाए गीत स्टेज पर बुलाए महिला और पुरुषों से भी गंवाए। इस दौरान शानदार माहौल बन गया और दर्शकों ने जोरदार ठहाके भी लगाए। जब उन्होंने किशोर कुमार का गीत मैं दीवाना दिल दीवाना... गाया तो पंडाल में बैठे दर्शक झूम उठे। इस दौरान बॉलीवुड गायक विवेक मिश्रा ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने नए गीतों पर युवाओं को खूब नचाया। अमित कुमार के कार्यक्रम को लेकर लोगों में इस कद्र दीवानगी थी कि पूरा पंडाल भर गया और देर रात तक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम के दौरान अर्चना और उनके ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें