ऐसे दुबई से भारत पहुंचा गुरप्रीत का शव
सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक व दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी डॉ. एसपी सिंह ओबराय के प्रयास के बाद फिरोजपुर के बुजुर्ग दंपती के इकलौते बेटे गुरप्रीत का का शव रविवार को दुबई से भारत लाया गया। रविवार को दुबई से आई फ्लाइट से शव को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। पीड़ित दंपती ने डॉ. सिंह से संपर्क किया और बेटे के शव को लाने की गुहार लगाई थी।
डॉ. एसपी सिंह ओबराए ने बताया की गुरप्रीत सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए करीब सवा साल पहले दुबई गया था। गुरप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। बीती पांच जुलाई को अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के सहयोग और अपने निजी सहायक बलदेव सिंह चाहल की देखरेख में जरूरी कागजी करवाई मुकम्मल की गई। इसके बाद गुरप्रीत का शव भारत भेजा। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत के शव को भारत भेजने का खर्च दुबई में रह रही बहन और दोस्तों ने मिलकर उठाया है। एयरपोर्ट पर शव लेने गुरप्रीत की बहन मंजीत कौर, जीजा विक्रमजीत सिंह, चाचा ओमप्रकाश, प्रदीप राणा व बलविंदर सिंह पहुंचे।