चंडीगढ़। सुखना लेक में रविवार को एक शव के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। शव काफी फूल चुका था, ऐसे में माना जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे लेक के पीछे के हिस्से में एक शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखा। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर लेक चौकी पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को लेक से बाहर निकाला गया और उसे जीएमएसएच-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। व्यक्ति ने आत्महत्या की या हादसे में जान गई या फिर किसी ने हत्या कर शव को लेक में फेंका दिया, सेक्टर-3 थाना पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्त के साथ मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
28 मई को बोटिंग करते हुए एक व्यक्ति ने लगाई थी छलांग, सेना ने ढूंढा था शव
बता दें कि इससे पहले बीते 28 मई को लुधियाना के साहनेवाल निवासी नीरज कुमार ने बोटिंग करते हुए लेकर के बीच में पहुंचकर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नीरज घर से झगड़ा करके आया था। 29 मई को उसका शव सेना ने झील से ढूंढ कर निकाला था।