फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी के डीसी बदले

Mon, 18 May 2020 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • एमएसएमई निदेशक का नया पद सृजित, विकास गुप्ता को मिला जिम्मा
  • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला खोलने वाले संजीव वर्मा का फिर तबादला
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार जिलों के डीसी बदल दिए हैं। सोमवार शाम सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए, जिनमें फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत व चरखी दादरी जिले में नए डीसी लगा दिए गए। 

विज्ञापन


एससी-बीसी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला खोलने वाले आईएएस संजीव वर्मा को एक और तबादला सहना पड़ा है। उन्हें बीते दिनों ही खेल निदेशक के पद से हटाया गया था। वर्मा को अब बीज विकास निगम का एमडी बनाया गया है। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) निदेशक का नया पद सृजित किया है। जिसके पहले निदेशक विकास गुप्ता बने। कोरोना काल में एमएसएमई को नए सिरे से संजीवनी देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।


इसे भी पढ़ें- सिसकती जिंदगी, बेबसी का सफर, दुश्वारियों की डगर...इन 10 तस्वीरों को देखकर रो देंगे आप!
विज्ञापन


आईएएस शिव प्रसाद चरखी दादरी के नए डीसी होंगे। श्याम लाल पुनिया को सोनीपत, नरहरि सिंह बांगड़ को फतेहाबाद व धर्मेंद्र सिंह को पानीपत का डीसी लगाया गया है। फतेहाबाद के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता को हरियाणा स्वर्ण जयंती इंस्टिट्यूट ऑफ फिस्कल मैनेजमेंट के एमडी व डीसी सोनीपत अंशज सिंह को निदेशक हाउसिंग फॉर ऑल, हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


रिपुदमन सिंह को एमडी कानफेड का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। पानीपत की डीसी हेमा शर्मा अब एमडी हरियाणा पिछड़ा वर्ग व आर्थिक पिछड़े वर्ग कल्याण निगम व विशेष सचिव वित्त होंगी। डॉ. शालीन को अतिरिक्त सचिव वित्त के अलावा हरियाणा एससी वित्त व विकास निगम का एमडी लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें