फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, सामाजिक दूरी के मानकों की उड़ीं धज्जियां

Mon, 18 May 2020 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

लॉकडाउन व कर्फ्यू की वजह से लगभग 56 दिनों बाद ऐतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर के पट सोमवार सुबह खुले। इस दौरान मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यह मंदिर लगभग 900 वर्ष पुराना है।

विज्ञापन


मां भद्रकाली के मेले में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु कोरोना वायरस का खौफ भूल गए। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। मंदिर के भीतर व बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ में महिला, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल थे लेकिन ज्यादातर ने मास्क नहीं पहन रखा था।


इसे भी पढ़ें- Lockdown: पंजाब में आज से ऑफिस जाने को पास की जरूरत नहीं, जानिए क्या खुला क्या नहीं
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। मंदिर प्रबंधकों ने सोशल मीडिया से श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि वह इस बार घर में महामाई का गुणगान करें। मेले के दौरान सिर्फ पांच भक्त ही मां काली के दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर में जाने वाले भक्तों को सैनिटाइज किया जाएगा। मंदिर के भीतर बैठकर पूजा अर्चना नहीं होगी। इसके बाद भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को लेकर व्यापक प्रबंध किए थे लेकिन भीड़ के कारण प्रबंध नाकाफी साबित हुए। मंदिर में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की थी। डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मंदिर में श्रद्धालु कैसे पहुंच गए, इस संबंध में मंदिर प्रबंधकों को नोटिस भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें