फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: लंबी दूरी के लिए 20 बसें खरीदेगा CTU, लगभग 11.5 करोड़ होंगे खर्च, इस कंपनी से हुआ समझौता

Sun, 18 Dec 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

20 एचवीएसी बसों में सामान रखने की उचित व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, एयर कंडीशनिंग और हीटिंग की भी सुविधा होगी। साथ ही फ्रंट डेस्टिनेशन बोर्ड एलईडी बेस्ड होगा।
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी दूरी के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) 20 हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) बसें खरीदने जा रहा है। इसके लिए सीटीयू ने अशोक लेलैंड से करार किया है। सीटीयू के अधिकारियों के अनुसार ये बसें मार्च 2023 तक मिल जाएंगी। यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग ने इन बसों की डिलीवरी के लिए अशोक लेलैंड को काम आवंटित कर दिया है। 

विज्ञापन


विभाग 11.5 करोड़ रुपये से इन बसों को खरीद रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन ने बताया कि लंबी दूरी के लिए जल्द ही 20 और बसें मिल जाएंगी, जिसके लिए अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार किया गया है। 20 बसें पहले ही मिल गई हैं, जबकि 20 अन्य बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी किया था। इन बसों के आने के बाद ही पड़ोसी व अन्य राज्यों के शहरों के लिए बसों के रूट दोगुने हो जाएंगे। इससे लोगों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इन बसों में सुविधाएं भी बेहतर होंगी। लोगों के लिए उचित किराये पर बेहतर बस सेवा प्रदान करने के लिए विभाग नई बसें खरीदने में लगा हुआ है। इससे पहले भी प्रशासन ने 20 एचवीएसी बसें खरीदी हैं, जिन्हें हाल ही में शहरों के अलग-अलग रूटों पर चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी। 

इन रूटों के लिए शुरू हुई हैं बसें
जयपुर के दो रूट पर, फतेहाबाद, अबोहर, चंडीगढ़-बटाला बाया डेरा ब्यास, अबोहर, जम्मू-कटड़ा, पठानकोट, हरिद्वार, अमृतसर, लुधियाना, झज्जर, शिमला और मनाली के लिए चलाया गया था। इनमें से अमृतसर, लुधियाना, शिमला और मनाली के लिए पहले से भी बसें चल रही हैं लेकिन अतिरिक्त बसों के आने के बाद अब इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


एचवीएसी बसों में होंगी ये सुविधाएं
20 एचवीएसी बसों में सामान रखने की उचित व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, एयर कंडीशनिंग और हीटिंग की भी सुविधा होगी। साथ ही फ्रंट डेस्टिनेशन बोर्ड एलईडी बेस्ड होगा। हर बस में 47 सीटें होंगी। प्रशासन की नई एचवीएसी बस सर्विस के लिए यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ सकता है, जबकि साधारण बसों के लिए किराया कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें