फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, सीटीयू को बहुत जल्द मिलेंगी मिडी बसें

Tue, 10 Dec 2013 02:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सीटीयू 49 मिडी बसें खरीदेगा। इस योजना को प्रशासन से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर दिया गया था और अब 24 दिसंबर को टेक्निकल बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन


इसके दो या तीन दिन बाद फाइनेंशियल बिड भी फाइनल कर दी जाएगी। सीटीयू प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही ये मिडी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

इन मिडी बसों की लंबाई में भी कम होंगी, जिससे चालकों की वह शिकायत भी दूर हो जाएगी कि लंबी बसों को मोड़ने में दिक्कतें आती हैं और हादसों की भी आशंका कम होगी।

शहर में बसों की कमी के चलते लोगों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी का आलम यह है कि लांग रूट की बसों को भी हटाकर लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद यात्रियों को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसलिए लोकल रूटों पर बेहतर सुविधा देने के लिए अब और बसें खरीदी जा रही हैं।

पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई
सीटीयू प्रबंधन का कहना है कि मिडी बसों के टेंडर के लिए अभी तक पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। फिलहाल टेंडर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और सीटीयू को उम्मीद है कि इनमें से कम से कम तीन कंपनियां तो टेंडर में जरूर भाग लेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें