फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू बस के डेली पैसेंजर के लिए बुरी खबर

Fri, 25 Jul 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बसों में पास बनवाने के लिए अब लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सीटीयू ने यूटी प्रशासन को बस पास की फीस में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के साथ साथ सीटीयू के किराए में भी 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तीसरी बार सौंपा है।
विज्ञापन


दो साल से सीटीयू बस के किराए और पास में बढ़ोतरी का प्रस्ताव बना कर प्रशासन को दे रहा था। लेकिन, प्रशासन ने किराए में बढ़ोतरी नहीं की।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जेएनएनयूआरएम के तहत चंडीगढ़ के लिए 400 बसों को खरीदने की मंजूरी देते हुए ही प्रशासन के अधिकारियों से सीटीयू बसों के किराए में बढ़ोतरी करने को कहा था।

ऐसे में प्रशासन को इस बार सीटीयू के प्रस्ताव को मंजूरी देनी होगीसीटीयू बस के किराए में लगभग साढ़े तीन साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सीटीयू की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार किराए के दो से अधिक स्लैब बनाए जाएंगे। ऐसे में सीटीयू की बस में ज्यादा दूर तक सफर करने पर ज्यादा किराया देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें