यूटी प्रशासन के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को मोबाइल वैन से सस्ता आलू और प्याज शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाएगा। शुक्रवार को मोबाइल वैन तीन सेक्टरों के अलावा दो गांवों में भी जाएगी।
- सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक गांव डड्डूमाजरा (स्कूल के पास) और सेक्टर-23 सी (मार्केट के पास)
- दोपहर 2.30 से 5 बजे तक मलोया कालोनी (मार्केट के पास) और सेक्टर-24 सी (मार्केट के पास)
- शाम 5 से 7.30 बजे तक गांव मलोया (सरकारी स्कूल के पास) और सेक्टर-25 (भास्कर कालोनी के पास)