फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पहुंची मध्यप्रदेश की युवती, एथलेटिक्स कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Dec 2019 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने बहादुरगढ़ निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी और पीड़िता दोनों एथलेटिक्स कोच हैं। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल कोलकाता पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह खेल कोच है। जुलाई-2018 में वह एनआईएस कोचिंग के लिए कोलकाता गई हुई थी। उसी दौरान वहां पर बहादुरगढ़ के शक्ति नगर के रहने वाले नवीन दलाल से मेरी मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो नवीन ने मुझे शादी और कॅरियर बनाने का झांसा दिया। मैं उसके झांसे में आ गई। 

इस तरह से वह लगातार मुझसे यौन संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जब नवीन की मां से बात करनी चाही तो उसने भी यही कहा कि बहादुरगढ़ आई तो जान से मार देंगे। नवीन के भाई, भाभी व पिता से भी विनती की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सभी ने गलत बर्ताव किया। यहां तक कि नवीन के स्टूडेंट प्रवीन ने भी फोन पर मुझ से अपशब्द कहे।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही करा दी शादी
पीड़िता ने बताया कि तीन दिसंबर को वह बहादुरगढ़ आई तो पता चला कि एक दिन पहले ही नवीन की शादी हुई है। मैंने, महिला थाना बहादुरगढ़ में आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस प्रशासन आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे ताकि इस तरह के लोग फिर किसी बेटी के साथ खिलवाड़ न करें।

पीड़िता ने आकर शिकायत दी थी। मामला एनआईएस एकेडमी कोलकाता का है। लिहाजा यहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अब कोलकाता पुलिस को कार्रवाई करनी है। -इंस्पेक्टर सुनीता पुनिया, एसएचओ, महिला थाना बहादुरगढ़।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें