हिमाचल के कुल्लू जिले में एक पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 10 साल की इस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगा है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है। इससे पूरे जिला में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे एक क्षेत्र का है। यहां पर पांचवीं में पढ़ने वाले एक बच्ची के साथ स्कूल जाते समय दुष्कर्म हुआ है। घटना का पता जब बच्ची के परिजनों को लगा तो उनके होश उड़ गए।
बच्ची के मां-बाप ने मामले की शिकायत महिला थाना कुल्लू में कर दी है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर समाजसेवी संगठनों ने चिंता जाहिर की है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।