फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के तरनतारन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन युवकों का मृतक के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को शव गृह में रखवाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक की गांव के कुछ युवकों ने हत्या की है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों छेड़छाड़ करने से रोकने पर इन युवकों का गुरसेवक सिंह से झगड़ा हो गया था। इसके कुछ दिन बाद राजीनामा कर लिया था लेकिन उसी रंजिश के चलते युवकों ने गुरसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जिन तीन युवकों के पास राइफलें थीं, उन्होंने गुरसेवक सिंह की गोली मारकर हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने रोहित, जगदीश कुमार उर्फ टाटा और सैम नाम के युवकों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें