फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: रंजिश में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 14 Nov 2022 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामूली बात पर हुए झगड़े को खत्म कर पैदल घर जा रहे प्रतापपुरा निवासी विजय कुमार की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद घायल विजय को उसके दोस्त प्रतापपुरा निवासी गणेश अधिकारी ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद उत्तराखंड के जिला चंपावत स्थित गांव रेगाऊ निवासी गणेश अधिकारी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी स्थित गांव कोरा निवासी अरविंद सरोज, राहुल सरोज, बिहार के जिला कठियार स्थित गांव आजम नगर निवासी भरत कुमार विश्वास, विकास कुमार और चिराग के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। 
विज्ञापन


गणेश अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह रेस्तरां में काम करता है। 11 नवंबर की देर रात उसके दोस्त सौरव वशिष्ट का फोन आया कि जनपथ स्टेट के पास उनके हेमंत और मुन्ना का झगड़ा हो गया है। जब वह वहां गए तो जाते हुए दोस्त विजय सावंत और विजय को भी साथ ले गए। चारों वहां पहुंचे तो उनकी आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई लेकिन लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया।

झगड़ा खत्म होने के बाद सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विजय सावंत और सौरव वशिष्ट रेस्तरां चले गए। वह और विजय पैदल ही प्रतापपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने विजय की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें