फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: विवाह समारोह में दो गुट भिड़े, छुड़वाने पहुंचे युवक के सीने में चाकू घोंपा

Tue, 15 Nov 2022 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। गुरलाल ने बताया कि उसका भाई तो उन्हें समझाने गया था लेकिन आरोपियों  उसके भाई की ही जान ले ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के सिटी पार्क पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। लोगों को छुड़वाने गए युवक के सीने में चाकू घोंप दिया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े के बाद पैलेस में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। उक्त घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन


मृतक रणजीत सिंह के भाई गुरलाल सिंह निवासी गांव महिमा ने बताया कि उनके पड़ोसियों का शादी समारोह सिटी पार्क पैलेस में था। सभी लोग अपनी मौज मस्ती में व्यस्त थे। तभी गांव के दो ऐसे गुटों के लोग वहां पर आमने-सामने हो गए, जिनका आपस में पुराना विवाद चल रहा था। दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। जैसे ही झगड़ा शुरू हुआ, समारोह में पहुंचे मेहमानों में भगदड़ मच गई। 

आपस में लड़ रहे लोगों को छुड़वाने के लिए रणजीत वहां पहुंचा तो किसी ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। रणजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। गुरलाल ने बताया कि उसका भाई तो उन्हें समझाने गया था लेकिन आरोपियों  उसके भाई की ही जान ले ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें