फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: प्राइवेट पार्ट पर युवक ने लगाया नशे का इंजेक्शन, बाथरूम में ही चली गई जान

Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब में नशे ने एक और युवक की जान ले ली। मामला तरनतारन जिले का है। परिवार ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घरवालों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। घरवालों ने उसे कई बार समझाया भी मगर उसकी लत नहीं छूटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले के अलगोकोठी में नशे का टीका (इंजेक्शन) लगाने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अलगोकोठी निवासी अजय कुमार (22) के रूप में हुई है। घर के बाथरूम में उसने अपने प्राइवेट पार्ट में टीका लगा लिया। वहीं मृतक युवक के पास बाथरूम में पड़ा सीरिंज भी मिला है।

विज्ञापन


मृतक युवक के पिता रमेश कुमार व चाचा बलजीत कुमार ने बताया कि उनका लड़का नशे का आदी था। उन्होंने कई बार उसे नशा छोड़कर अच्छा जीवन जीने के लिए समझाया लेकिन वह नशे का आदी हो गया। घर के बाथरूम में उसने अपने प्राइवेट पार्ट में टीका लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक के पिता और चाचा ने कहा कि गांव अलगोकोठी में खुलेआम नशीली दवाएं बेची जा रही हैं लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर नशे से मर रहे युवाओं की मौत का तमाशा देख रही है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मृतक युवक के परिजनों ने एसएसपी से इस मामले की जांच कर नशा तस्करों को पकड़ने की मांग की ताकि उनके बेटे की तरह अन्य युवक भी नशे की चपेट में न आएं। चौकी अलगोकोठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें