फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, लुधियाना स्टेशन पर महिला का शव मिला

Tue, 15 Nov 2022 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

गार्ड को पता चला तो उसने ट्रेन रुकवाई और घायल युवक को ट्रेन में बिठाकर सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर लाया। इसी दौरान 108 को सूचना दी गई थी। 108 एंबुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार देर शाम शौच के लिए घर से निकला 28 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गार्ड ने ट्रेन रुकवाकर युवक को उठाया और ट्रेन में सुजानपुर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा। जहां से जीआरपी ने 108 एंबुलेंस के जरिये उसे सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा सुजानपुर और माधोपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। 

विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शाहपुरी गेट, खंड मोहल्ला निवासी संजीव कुमार शौच के लिए घर से निकला। जब वह पटरी पार कर रहा था तो कटरा साइड से आ रही हेमकुंठ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। गार्ड को पता चला तो उसने ट्रेन रुकवाई और घायल युवक को ट्रेन में बिठाकर सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर लाया। इसी दौरान 108 को सूचना दी गई थी। 108 एंबुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

लुधियाना स्टेशन से बुजुर्ग महिला का शव मिला
लुधियाना स्टेशन से सोमवार देर रात एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मृतका की आयु 60-65 साल थी। उसका शव बुकिंग केंद्र के बाहर पार्किंग के पास पड़ा था। शव पड़ा देख यात्रियों ने जीआरपी को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतका की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। 
विज्ञापन


मृतका के शरीर पर किसी भी तरह का कोई चोट का निशान नहीं था, जिस वजह से प्राथमिक जांच के दौरान मौत के कारणों के बारे में सही पता नहीं चल सका। जीआरपी की जांच अधिकारी अंजू बाला ने बताया कि मामला संदिग्ध होने की वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें