फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर में बड़ी वारदात: घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 03 Sep 2021 03:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर में धारदार हथियारों के हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। करीब आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। एएसपी ने युवक की हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एक घर में सो रहे एक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (27) निवासी वार्ड-13 (गढ़शंकर) के रूप में की गई है। घायल युवक को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर किया गया। वहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके लड़के की कुछ समय पहले लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई का मामला भी दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की और आरोपी घूमते रहे। मृतक युवक की मां ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते उन लोगों को काबू कर लेती तो उसका बेटा आज जिंदा होता।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह (27) गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर में सो रहा था। उसकी मां महिंदर कौर उर्फ रानी किसी के घर काम पर गई थी। छोटी बहन रसोईं में काम कर रही थी। गुरप्रीत घर के ऊपर बने एक कमरे में सो रहा था और उसका मामा हरकमल सिंह पास बैठा था। इसी बीच तेजधार हथियारों से लैस पांच-छह युवक वहां पहुंचे और गुरप्रीत पर हमला कर दिया। उसके मामा हरकमल सिंह ने बताया कि उसने हमलावरों को रोका पर वह नहीं रुके और ताबड़तोड़ हमला करते रहे। 
विज्ञापन


गुरप्रीत का घर घनी आबादी वाले इलाके में काफी संकरी गली में है। हमलावर जिस रास्ते से आए वह गली भी टूटी है जिसके चलते वह लोग वाहन बाहर खड़े करके आए थे। हमलावर यहां आराम से आए और आते ही घर के गेट को भीतर से बंद कर गुरप्रीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और थाना प्रभारी इंसपेक्टर इकबाल सिंह जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि युवक की हत्या की वजह आपसी रंजिश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें