फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बालकनी से गिरा स्टूडेंट, मौत

Tue, 21 Oct 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर आ रही है। यहां हॉस्टल की बालकनी से गिरकर एक स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीयू के ब्वॉयज नंबर 6 में देर राम कमरे की बालकनी से गिरकर 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का नाम अमनदीप बताया जा रहा है। वह फतेहाबाद के सिरसा का रहने वाला था। हादसे के वक्त युवक ने नशा किया हुआ था।

युवक के रूममेट ने बताया कि देर रात वे सभी पार्टी करके अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात के करीब दो बजे वह वॉशरूम जाने के उठा कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बालकनी से नीचे गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई मर्चरी भिजवा दिया। युवक को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें