फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले की गुत्थी सुलझी, 4 गिरफ्तार

Fri, 23 May 2014 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गत दिनों गांव बुगरां की कोटला ब्रांच नहर से मिली कार और एक व्यक्ति के शव के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन


दरअसल इस व्यक्ति का कत्ल पैसों के लेन देन के लिए किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को काबू कर लिया है। वहीं एक व्यक्ति अभी भी फरार है।

हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव

एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराया ने बताया कि 16-17 मई की मध्य रात को अज्ञात व्यक्तियों ने मेजर सिंह निवासी बाबा काला महलां नाई रोड बरनाला का कत्ल कर उसके शव और सकोड़ा कार को कोटला ब्रांच नहर में फेंक दिया था।

थाना लोंगोवाल की पुलिस ने मृतक मेजर सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम ने सुलझाई गुत्‍थी

कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। इसमें डीएसपी सुनाम सुखदेव सिंह विर्क, थाना लोंगोवाल के प्रभारी गुरमेल सिंह और सीआईए स्टाफ बहादर सिंहवाला के इंचार्ज गुरमेल सिंह ने इस केस को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग पहलुओं से तफ्दीश शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी जसवंत सिंह, सेवक सिंह, गुरमीत सिंह और संदीप सिंह को काबू कर इनसे मृतक की जेब से निकाले दस हजार रुपये में से आठ हजार रुपये, गाड़ी से निकाला स्टीरियो, डीवीडी, एलसीडी स्क्रीन व वारदात में इस्तेमाल किया बाइक बरामद किया गया। वहीं इनका एक साथी बूटा सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन

पहले शराब पी, फिर पिटाई की

पूछताछ के दौरान इन व्यक्तियों ने बताया कि उन्होंने मेजर सिंह से दो लाख चालीस हजार रुपये लेने थे, लेकिन वह पैसे देने से टालमटोल करता था। इसकी वजह से उन्होंने योजना बनाई।

उसके मुताबिक मेजर सिंह को जसवंत सिंह के घर बुलाया और सभी ने मिलकर पहले शराब पी तथा मेजर सिंह की पिटाई करने के बाद नहर पर ले गए। वहां उसकी ज्यादा पिटाई होने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने मेजर सिंह के शव को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक दिया था।

एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करके उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी। इनके साथी बूटा सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें